Art & Culture Wing

Loading

Rooted in Culture, United in Love & Harmony


Join us for Better World.

रीवा: पारिवारिक सद्भावना अभियान के तहत रीवा में ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप महाकाल रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

रीवा: कला संस्कृति प्रभाग द्वारा आयोजित “वैश्विक संस्कृति प्रेम, शांति एवं सद्भावना प्रोजेक्ट” के अंतर्गत पारिवारिक सद्भावना अभियान के तहत रीवा में ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप महाकाल रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह रथ यात्रा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के ससुराल पहुंची, जहाँ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव सहित संपूर्ण परिवार एवं अनेक श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक दर्शन किए। एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को जीवन का महान सौभाग्य मानते हुए उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। इस अवसर पर प्रेम, शांति एवं सद्भावना का संदेश देते हुए राजयोग के माध्यम से सुखमय एवं संतुलित जीवन की प्रेरणा दी गई। यह रथ यात्रा वर्षभर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश प्रसारित करेगी।