Loading
रीवा (मध्य प्रदेश)। ब्रह्माकुमारीज के कला एवं संस्कृति प्रभाग द्वारा “वैश्विक संस्कृति: प्रेम–शांति–सद्भावना” अभियान के अंतर्गत 12 ज्योतिर्लिंग रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। रथ को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने इसे समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने वाला प्रयास बताया, वहीं उपमुख्यमंत्री ने इसे रीवा के लिए गौरवपूर्ण पहल कहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।